Lesson – 25: जल्दी से अंग्रेजी कैसे सीखें? How to learn English Quickly? – How to learn English in Hindi

You are currently viewing Lesson – 25: जल्दी से अंग्रेजी कैसे सीखें? How to learn English Quickly? – How to learn English in Hindi

नमस्ते दोस्तों, मैं हूँ सतीशकुमार। दोस्तों चाहे आप बिजनेसमैन हो या एम्प्लोयी, यदि आप कॉर्पोरेट फील्ड में हैं तो आपमें English स्पीकिंग स्किल होना बेहद जरुरी है। यदि आप बहुत जल्द इंग्लिश बोलना सीखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।

Tip – 01: First Kill the Fear of English

सबसे पहले अंग्रेजी का डर को ख़त्म करें। यदि आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो इसमें डरने की या खुद को शर्मिंदा महसूस करने की कोई बात नहीं है। अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा है, भूत नहीं। इसलिए अंग्रेजी से डरो मत। अंग्रेजी बोलना सिखते वक्त जरूर कुछ गलतियां होती हैं। इसकी चिंता छोड़ दे कि जब आप अंग्रेजी बोलते है तो लोग आप पर हसेंगे। लोग मेरा मजाक उड़ाते है और मुझे देखकर हँसते हैं ऐसा सोचना बंद करें। लोगों की परवाह मत करें। लोगों को इग्नोर करें। जब तक आप इस डर से बाहर नहीं आएंगे तब तक आप अंग्रेजी नहीं सीखेंगे। So Kill the Fear of English. So kill the fear of people. और अंग्रेजी बोलना शुरू करें। क्यों आप अंग्रेजी सिख रहें हो? इसे क्लियर कर लीजिये। 80-20 प्रिंसिपल को फॉलो करें। एक गोल सेट करें। उस गोल को एक डेडलाइन भी तय करें। उसके अंदर अंग्रेजी सीखें।

Tip – 02: Start to Think in English Directly

बहुत से लोग अंग्रेजी बोलना सिखते वक्त एक कॉमन गलती को करते हैं। वे सबसे पहले अपनी मातृ भाषा में पूरे सेंटेंस को तैयार करते हैं। और फिर उसे अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने की कोशिश करते हैं। इसलिए इनको अंग्रेजी बोलना सीखने में सालों लगते हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि यह मेथड गलत हैं। लेकिन इसमें बहुत वक्त बर्बाद होता है। इससे बेहतर मेथड यह है कि सीधा अंग्रेजी में ही सोचना और बोलना। If you want to learn English quickly, then start thinking in English directly. शुरुवात में यह थोड़ा डिफिकल्ट हो सकता है। लेकिन इससे आप जल्दी अंग्रेजी बोलना सिख जावोगे। ज्यादा अंग्रेजी सुनो। ज्यादा अंग्रेजी पढ़ो। ज्यादा अंग्रेजी देखो। और सीधा अंग्रेजी में ही सोचो और बोलो।

Tip – 03: Increase Your Vocabulary

अपनी शब्दावली बढ़ाएँ। ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी आर्टिकल्स, ब्लोग्स, और बुक्स को पढ़े। अंग्रेजी वीडियोस, मूवीज और Interviews को देखें। एक एक शब्द को समझने की कोशिश करें। अपनी शब्द भंडार को बढ़ाए। जब आपके दिमाग में पर्याप्त मात्रा में शब्द नहीं होते हैं, तब आप अंग्रेजी बोलते वक्त अटक जाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी शब्दों को जानें। एक एक शब्द बोलें। फिर छोटे छोटे सेंटेंस बोलना शुरू करें। जब आपके पास vocabulary बढ़ती है, तब आप ऑटोमेटिकली अंग्रेजी बोलने लगते हो।

Tip – 04: Ignore Grammar and Speak Without Grammar in the Beginning

शुरुआत में ग्रामर को पूरी तरह से नजरअंदाज करों। आपको जैसा आता है वैसा अंग्रेजी बोलों। ग्रामर की चिंता बिलकुल भी मत करो। अंग्रेजी बोलना शुरू करना important हैं। इसलिए कैसे भी बोलना शुरू कर दो। रोज मिरर के सामने खड़े होकर अंग्रेजी बोलना शुरू करदे। अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी बोलें। उनके साथ अंग्रेजी में ही चाट करें। जो लोग आपको करेक्ट करते हैं उनको सुनो और समझो और गलतियों को सुधारों। डेली अंग्रेजी का इस्तेमाल करो।

Tip – 05: Speak With Grammar when You get Confidence

जब आपको “मैं भी अंग्रेजी बोल सकता हूँ, यह क्या बड़ी चीज है?” ऐसा कॉन्फिडेंस आता है, तब आप ग्रामर के साथ अंग्रेजी बोलना शुरू करो। धीरे धीरे से ग्रामर को सीखो। बस आप Sentence Formation और Tense को अच्छे से सीखो। आपको अंग्रेजी पर्फेक्ट्ली आती है। यूट्यूब में हजारों टुटोरिअल्स अवेलेबल हैं उन्हें देखो। आप सही अंग्रेजी बोल रहे हो क्या नहीं इसे क्रॉस चेक करने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का हेल्प आप ले सकते हो। यह फ्री है।

Tip – 06: Speak, Speak and Speak

हर रोज अंग्रेजी में बातें करो। कुछ न कुछ अंग्रेजी में लिखो। हर दिन अंग्रेजी बोलने का प्रैक्टिस करो। अपनी स्पीच को मोबाइल में रिकॉर्ड करो और उसे ध्यान से देखो। आपकी गलतियों को खुद ढूंढो और उन्हें सुधारो। ऐसे प्रैक्टिस करो और परफेक्ट बनो।

दोस्तों मैं इन्हीं ट्रिक्स का इस्तेमाल करके अंग्रेजी सीखा हूँ। आप भी इन्हें फॉलो करके अंग्रेजी सिख सकते हैं। Hit like to this video and Subscribe to Roaring Business School. Thank you…